जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित हबीब नगर में कल रात रंगदारी और उधारी के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने एक जनरल स्टोर संचालक को धमकाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जुगसलाई डीएसपी सुमित कुमार ने कहा की मिल्लत नगर स्थित एक जनरल स्टोर पर मोहल्ले के रहने वाले बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक पहुंचे थे।
बताया जाता है कि दोनों ने दुकानदार से लगभग डेढ़ सौ रुपया का सामान खरीदा दुकानदार ने उसे पूजा में समान लिख कर दिया जिसके बाद वह दोनों वहां से चले गए थोड़ी देर बाद फिर से दुकान में पहुंचे और दुकानदार पैसे की मांग करने लगे दुकानदार के द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। दुकानदार के द्वारा विवाद बढ़ने के बाद दुकानदार ने अपनी दुकान का शटर बंद कर लिया। इससे नाराज आरोपियों ने दुकान के शटर पर कई बार लात मारकर तोड़फोड़ की। इसके बाद इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि एक गोली दुकान के सामने स्थित बंपर के पास चली, जबकि दूसरी गोली पास के क्षेत्र में दागी गई।

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित युवकों का पहले से आपराधिक गतिविधियों से संबंध रहा है और मोहल्ले में उनके खिलाफ कई तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।जुगसलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं फायरिंग की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





