जमशेदपुर : रामनवमी पर्व को लेकर पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने क्षेत्र की जनता से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व मनाने की अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे और आस्था का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए।
थाना प्रभारी ने कहां कि क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग गश्ती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके, वही कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल खराब न कर सके।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या गलत घटना होती दिखे तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। साथ ही लोगों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने और अफवाहों से बचने की भी अपील की है।




