सरायकेला / (संजीव मेहता) : झारखंड राज भवन के अशोक उद्यान में आज झारखंड विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा से श्री दीपक बिरुवा, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद, सुदीव्य कुमार एवं कांग्रेस से राधा कृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की ने भी शपथ ली।

इस मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में कोल्हान से आए हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ एसएन यादव, देव प्रकाश देवता, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, कृष्णा यादव, अवधेश कुमार, विमल दास, मनोज चौरसिया शामिल थे।




