जमशेदपुर: बंगला देश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में जमशेदपुर में हिंदू संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर बंगला देश के खिलाफ विरोध जताया। इससे पूर्व साकची आम बागान मैदान से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, इस्कॉन और हिंदूवादी संगठनों ने विशाल जुलूस निकाला गया। जो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बंगला देश के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और धरना दिए।प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई,और मुख्य गेट को बंद कर दिया गया ताकि प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रवेश न कर सके। जिसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से भेंट कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इधर प्रदर्शन में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा कि भारत सरकार इस पर अभिलंब कार्यवाही करें। वहां पर हिंदू अल्पसंख्यक हैं। जहां पहले 22 प्रतिशत हिंदू थे, अब मात्र 3% रह गए हैं। वहीं जमशेदपुर इस्कॉन के जगन्नाथ दास ने कहा कि बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक हिंदू है। उन पर जो अमानवीय अत्याचार हो रहा है, वह तत्काल बंद करे। हिंदू पर अत्याचार बंद हो।

इधर विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा की बांग्लादेश में हिंदू के घर में घुसकर अमानवीय अत्याचार किया जा रहा है। आग लगा दी जा रही है। तोड़फोड़ की जा रही है। वह तत्काल बंद हो। दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ रानी ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अत्याचार पर तुरंत सरकार हस्तक्षेप करें। इसे तुरंत रुकवाएं। वहां हिंदुओं पर अत्याचार के साथ मंदिरों को भी तोड़ा जा रहा है। इस पर सरकार ठोस कदम उठाए।




