गिरिडीह. गिरिडीह में रेलवे की पटरी की चोरी कर अवैध रूप से तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है. गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ और मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह भलगढा स्थित गुड्डू खान नामक व्यक्ति के कबाड़ी गोदाम में छापेमारी कर 10 से 15 फीट लंबी रेलवे की 16 पीस पटरी को बरामद किया है. साथ हीं टीम ने मौके पर से एक बाइक को भी जब्त किया है.

हालांकि इस छापेमारी के बाद जहां कबाड़ी के व्यवसाय करने वाले संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है वही गुड्डू खान नामक व्यक्ति मौक़े पर से फरार हो गया है. छापेमारी करने पहुंची आरपीएफ की टीम ने बताया कि लगातार यह गुप्त सूचना मिल रही थी कि, गिरिडीह में रेलवे के लोहे की चोरी की जा रही है और उसे अलग-अलग इलाकों में बेचा जा रहा है. जो की पूरी तरह से रेलवे की संपत्ति चोरी करने का मामला था. इसी सूचना के बाद आज मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम के सहयोग से डांडीडीह – भलगढा स्थित गुड्डू खान नामक व्यक्ति के गोदाम में छापेमारी की गयी, जंहा से 16 पीस रेलवे की पटरी बरामद की गयी. बताया गया की इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है.



