जमशेदपुर : रेल कर्मचारियों की हितो की अनदेखी बर्दास्त नहीं की जाएगी, रेल कर्मचारियों को उनका हक दिलाने मे दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन सदैव आगे रहा है और हमेशा आगे रहेगा। उक्त बातें मेंस यूनियन के चक्रधरपुर डिवीज़नल कोर्डिनेटर कामरेड मनोज कुमार सिंह ने रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कैरिज कॉलोनी मे आयोजित अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा की रेल कर्मचारियों ने जिस विश्वास एवं एकता का परिचय देते हुए रेलवे मे मेंस यूनियन को जीत दर्ज करायी और एकल यूनियन होने की मान्यता प्रदान की है, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने इसके लिए रेल कर्मचारियों का आभार जताया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा कर रहे थे। कार्यक्रम मे मनोज कु सिंह को यूनियन की शानदार जीत पर गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। मनोज मिश्रा ने कर्मचारियों की समस्या को विस्तार से रखा और यूनियन के अधिकारियो से समस्या के निराकरण की मांग की। अभिनन्दन समारोह अंत मे लिट्टी चोखा पार्टी मे तब्दील हो गयी और सभी ने लिट्टी चोखा का स्वाद लिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों मे यूनियन की ओर से टाटानगर ब्रांच सचिव संजय सिंह सहित, एम महेश, ए मोहन राव, रवि कुमार, एम पी गुप्ता, एस के फरीद, अंकित कुमार आदी थे, जबकि एसोसिएशन की ओर से मनोज मिश्रा के साथ एस पी विश्वास, एस पाथाल, नागेंद्र प्रसाद, आर पी गुप्ता, रवि रंजन, विजय कुमार, अशोक कुमार, प्रेम प्रकाश, राकेश रंजन, धर्मवीर, राम बाबू भगत, सकल देव, जी सोरेन, आर एन बेहरा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे रेलवे कैरेज विभाग के सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया।



