Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आज कांग्रेस कार्यालय कुलुपटांगा में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय साधु चरण कालुंडिया जी की 23वीं पुण्यतिथि सादगी पूर्वक मनाई गई. इस कार्यक्रम में दिवाकर झा और राज मंगल ठाकुर ने अपने विचार रखे. उनके किए गए कार्यों का वर्णन किया और सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता प्रधान, खिरोद सरदार, डॉक्टर जीके गांगुली, लाल बाबू सरदार, उपेंद्र सिंह, विजय प्रसाद, सरोज प्रसाद, सुरेश हालदार, मृत्युंजय सरदार, प्रभाकर प्रधान आदि लोग मौजूद थे.
Advertisement




