सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में बढ़ रहे लगातार अवैध शराब के कारोबार को लेकर जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह गंभीर नजर आ रहे हैं और लगातार कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी, कर 80 लीटर अवैध महुआ शराब और, 1200 किलोग्राम जावा महुआ विनाश किया है।

प्राप्त सूचना के आलोक में राजनगर थाना अंतर्गत मुराकाटी एवं जोजोगोडा ग्राम में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। अवैध शराब अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग की अधिक कार्रवाई और छापामारी में सूचनाएं पहले ही लीक हो जाती है और शराब माफिया, विभाग की टीम के पहुंचने से कुछ देर पहले ही फरार हो जाते हैं।




