

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय एवं ट्रॉफीक विभाग के पदाधिकारी के संयुक्त तत्वाधान में लगातार गाड़ियों के पार्किंग एवं विधि व्यवस्था के लिए मॉनिटरिंग किया जा रहा है। जमशेदपुर में अमूमन साकची गोलचक्कर से लेकर गोलमुरी जाने वाले सड़को पर आए दिन लगने वाली जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।इसका मुख्य कारण सड़क किनारे जहां तहां चार चक्का वाहनों का पार्किंग कर देना है। जिसे लेकर दुर्गा पूजा के मद्देनजर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय एवं साकची ट्रैफिक प्रभारी कमल नारायण सिंह ने पीसीआर पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान ध्वनि प्रसार के माध्यम से नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों को चेतावनी दी जिनके द्वारा अपनी वाहनों को नही हटाये जाने पर लाल स्टिकर चिपका कर उनसे फाइन वसूला गया । प्रभारी ने कहा कि निरंतर चलता रहेगा। ताकि पूजा में किसी प्रकार का लोगो को आने जाने में जाम की समस्या का सामना नही करना पड़े।




