Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025- 2026 के प्रथम तिमाही में निगम क्षेत्र के भवन मालिको से होल्डिंग टैक्स के रूप मे 4 करोड़ 53 लाख रुपए वसूल किए हैं. बता दें कि प्रथम तिमाही में 10 से 15 प्रतिशत की छूट दी गई थी. जिसका 15 हज़ार 822 लोगों ने लाभ उठाया और निगम को भी राजस्व की बेहतर प्राप्ति हुई.

दिनांक 30 जून को हूल दिवस की छुट्टी होने के बाद भी जनसुविधा केंद्र एवं टैक्स कलेक्टर कार्यरत रहे. छूट के अंतिम दिन लगभग 1 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली हुई. सरकारी परिसंपत्तियों में NIT जमशेदपुर से 52 लाख 91 हजार, ESIC हॉस्पिटल से 7 लाख 22 हज़ार एवं राजकीय पॉलिटेक्निक से 3 लाख 31 हज़ार, IOCL से 2 लाख 36 हजार, अशोक कुमार से 1 लाख 50 हज़ार , दयाल बिल्डर से 1 लाख 30 हज़ार राजस्व की प्राप्ति हुई है. पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव के द्वारा भी 1 लाख 48 हज़ार रुपए का टैक्स का भुगतान किया गया. ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स के भुगतान में बढ़ोतरी हुई. कुल 2257 लोगों ने ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया. वाटर टैक्स के रूप में 27 लाख 57 हजार रुपए की प्राप्ति हूं है. ट्रेड लाइसेंस के रूप में 3 लाख 53 हज़ार की प्राप्ति हुईं. निगम प्रशासक ने प्रथम तिमाही के उपलब्धि पर संतोष जताया है. अब निगम द्वारा बड़े बकायेदार एवं औद्योगिकी संस्थाओं से होल्डिंग टैक्स की वसूली हेतु नोटिस के साथ करवाई करने का निर्णय लिया है.




