पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ मुखिया संघ कराएगा एससी एसटी थाना में मामला दर्ज।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

पूर्वी सिंहभूम : बीते दिन पोटका प्रखंड के विकास पदाधिकारी द्वारा चुनाव से संबंध में मुखियाओ के साथ एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विकास पदाधिकारी द्वारा विलंब से आने के कारण कुछ मुखिया वापस चले गए थे। जिसके बाद पदाधिकारी ने उन मुखियाओं के खिलाफ अपशब्द कहे जाने का मुखिया संघ पोटका ने विरोध जताते हुए जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल से पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर मुखिया अभिषेक सरदार ने पदाधिकारी के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि बैठक 12:00 बजे बुलाई गई थी।लेकिन विकास पदाधिकारी 2:00 बजे के लगभग पहुंचे लेकिन इस दौरान मुखियाओं का कई जिम्मेदारी क्षेत्र के लिए होती है। इसलिए 34 गांव के मुखिया में से कुछ मुखिया अपने क्षेत्र के कार्य में चले गए। जब 2:00 बजे विकास पदाधिकारी पहुंचे और मुखियाओं की संख्या कम दिखने पर आग बबूला हो गए और आदिवासियों के खिलाफ जाति सूचक अपशब्द कहने लगे।

जिसे लेकर मुखिया संघ पोटका गोल बंद हो गए और उपायुक्त से शिकायत करते हुए पदाधिकारी के खिलाफ कार्यवाइ करने की मांग की।वही संघ के द्वारा आदिवासी एक्ट के तहत एससी एसटी थाना में विकास पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours