रोहतास : रोहतास जिले केपुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतू लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाए जा रहे है।

इसी अभियान के क्रम में दिनांक – 24.05.2025 को काराकाट थानाध्यक्ष एवं उनकी पुलिस टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम शहरी, थाना- काराकाट, जिला – रोहतास में छापामारी कर (1) अरमान आलम, उम्र 27 वर्ष, पिता- मोहम्मद मनीरूद्दीन ग्राम – शहरी, थाना- काराकाट, जिला – रोहतास के घर में छिपा कर रखे हुए एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, 11 जिन्दा कारतूस, एक काले-लाल रंग का 16 GB का Sandisk कम्पनी का पेन ड्राइव एक Oppo कम्पनी का Reno 105 G मोबाईल, 3,97,600 रूपये नगद, एक पल्सर मोटर साईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR24H2557, एक महिन्द्रा कम्पनी का स्कार्पियों जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर- BR03PA5029 बरामद हुआ जिसे विधिवत जब्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति अरमान आलम से पिस्टल, मैगजीन, गोली के बारे मे पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि यह पिस्टल, मैगजीन, गोली, मनीष मिश्रा, उम्र 30 वर्ष, पिता – सुनील मिश्रा, ग्राम रघुनाथपुर, थाना- काराकाट, जिला- रोहतास से कुछ दिन पहले पैतीस हजार रूपया में खरीदे थे। इस सन्दर्भ में काराकाट थाना काण्ड संख्या – 274/ 25, दिनांक- 24.05.2025, धारा-25 ( 1 – b) a / 26 / 35 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त अरमान आलम, उम्र-27वर्ष, पिता मोहम्मद मनीरूद्दीन ग्राम – शहरी, थाना- काराकाट, जिला-रोहतास एवं मनीष मिश्रा, उम्र 30 वर्ष, पिता-सुनील मिश्रा, ग्राम- रघुनाथपर, थाना- काराकाट, जिला-रोहतास के विरूद्ध दर्ज किया गया। काण्ड के अनुसन्धानकर्त्ता पु०अ०नि० संजय कुमार यादव के द्वारा काण्ड अनुसन्धान में अग्रतर एवं त्वरित कारवाई करते हुए उपरोक्त काण्ड के दूसरे प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मनीष मिश्रा उर्फ मुन्ना, उम्र 30 वर्ष, पिता-सुनील मिश्रा, ग्राम – रघुनाथपुर, थाना- काराकाट, जिला-रोहतास को ग्राम- रघुनाथपुर स्थित उसके धर से गिरफ्तार किया गया और निम्नांकित सामग्री बरामद की गई।
> एक अवैध पिस्टल जिसके बाँडी पर MADE IN ITILY NO. 110 व ONLY FOR SUPPLY”, अंकित
> दो स्टीलनुमा खाली मैगजीन
> 11 जिन्दा कारतूस,> एक काले-लाल रंग का 16 GB का Sandisk कम्पनी का पेन ड्राइव > एक Oppo कम्पनी का Reno 10 5G मोबाईल,
3,97,600 रूपये का नगद राशि
> एक पल्सर मोटर साईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR24AH2557
> एक महिन्द्रा कम्पनी का स्कार्पियों जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर – BR03PA5029
टीम में शामिल सदस्य
पु०अ०नि० भागीरथ कुमार, थानाध्यक्ष काराकाट ।
पु०अ०नि० रोहित कुमार
पु०अ०नि० रमण कुमार सिंह
पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार सिंह
पु०स०अ०नि० रफीक अंसारी सिपाही 970 रोहन राज सिपाही 305 शिव कुमार महिला सिपाही 1383 गुडिया कुमारी महिला सिपाही 1566 स्वीटी कुमारी




