Advertisements
Advertisement

रांची : झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए राज्य के 14 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। जिसे तहत जमशेदपुर समाहरलय परिसर से 10 जागरूकता वाहन जिले के सिविल सर्जन जुझार माझी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को सभी बूथों पर और 11 से 25 तक घर-घर जाकर पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 लाख 55 हज़ार लोगो को फाइलेरिया की दवा दी जाएगी ।जिसे लेकर यह जागरूकता वाहन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को फाइलेरिया बीमारी की जानकारी के साथ दवा लेने के लिए जागरूक करेगा।
Advertisement




