Saraikela (संजीव मेहता) : उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद पेयजल स्वच्छता विभाग के 7 कर्मियों को 4 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर आज कार्यपालक अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन व अनशन किया गया.
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी से सम्बध्द पेयजल एव स्वच्छता विभाग कर्मचारी संघ के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह आंदोलन आज कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आदित्यपुर एवं जमशेदपुर घेराव सह धरना-प्रदर्शन किया गया. बता दें कि आज कार्यपालक अभियंता आदित्यपुर के द्वारा महासंघ के शिष्ट मंडल से वार्ता की गई, वार्ता के उपरांत कार्यपालक अभियंता द्वारा कर्मचारियों की मांग पर यथाशीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया एवं कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर के द्वारा शनिवार यानी दिनांक 19 जुलाई 2025 तक सभी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया. नेताओं के द्वारा कहा गया कि कार्यपालक अभियंता द्वारा आश्वासन के उपरांत भी अगर कार्य नहीं करते हैं तो आगे उग्र आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा तदनोपरांत तत्काल धरना को स्थगित किया गया.

यह निर्णय जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में लिया गया. इसमें महासंघ के प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर के अलावा प्रेम कुमार सिंह, मुन्नू राम हसदा ,सुजीत कुमार महतो, पंकज कुमार सिंह, प्रवीण केसरी, प्रभात कुमार, धनुराम महतो, आनंदवासके, शंकर कुमार राय एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे.




