जमशेदपुर: बीती देर रात जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर के लतीफ बाबा के घर के समीप हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 15 जुलाई के देर रात को घटित हुई, जब मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 8 के रहने वाले मो. अली पर अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। हालांकि उस समय गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी थी, लेकिन सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की,जिसमें जांच में पाया की हमला आपसी विवाद का नतीजा था।

जिसमें घटना को अंजाम देने में शामिल शाहीद अली उर्फ काला बाबु, मो. महबुब उर्फ टीकू और फैसल अख्तर उर्फ अल्फी गिरफ्तार किया गया,जिनके निशानदेही पर तीन देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। Sp ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनके अपराधिक इतिहास को देखते हुए आगे की जांच गंभीरता से की जा रही है। वहीं इस मामले में अन्य फरार अपराधियों की तलाश भी जारी है।
इधर पिछले दिनों बिष्टुपुर स्थित खाओ गली में विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह को गोली मारने में शामिल एक और अपराधी आजाद गिरी ने जमशेदपुर न्यायालय आत्मसमर्पण कर दिया,जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




