जमशेदपुर : वैसे तो सास बहु की प्रताड़ित करने के कई किस्से है लेकिन जमशेदपुर में एक सास ने बहु को घर से निकालने के लिए एक नया हतकंडा अपनाई है,जिसने अपने घर में भाड़ेदार के माध्यम से पिटाई कराती है।घटना मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 की है,पीड़ित बहु सलमा बेगम के अनुसार उसका निकाह 20 वर्ष पूर्व बादशाह खान के साथ हुई थी,शादी के बाद से ही सास हमेशा घर से चले जाने के लिए परेशान करती थी जिस पर सफल नहीं होने पर सास मुमताज ने अपने घर एक किरायेदार को दे दी,जिनका चल चलन सही नही है उनके द्वारा अक्सर बहु के साथ मारपीट की जाती है,वही सास बीचबचाव करने ये बजाय उसे ही तलाक देकर बच्चों के साथ चले जाने को कहती है।

सलमा का यह भी आरोप है कि उसकी सास पति की दूसरी शादी कराने के प्रयास में है जिसका पति भी समर्थन करता है ।बीते दिन इसी तरह भाड़ेदार ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर सलमा को कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।पीड़िता का कहना है कि थाना में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद उसने सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के पास बच्चों को लेकर पहुंची और जान माल की रक्षा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।




