Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के द्वारा बाराद्वारी स्तिथ पीपुल्स एकेडमी प्रांगण में स्कूल भवन का शिलान्यास किया गया। यह भवन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा 11 कमरों का निर्माण कराया जायेगा जिससे प्लस 2 की पढ़ाई में आसानी होगी जिसका शिलान्यास विधायक के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया वही डिप बोरिंग का भी स्कूल प्रांगल में उद्घाटन किया गया।
Advertisement

इस मौके पर सरयू राय ने कहा की यह स्कूल जमशेदपुर के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है जिसमे प्लस 2 की भी पढ़ाई होगी यह भवन बन जाने से बच्चों को पढ़ाने में काफी सुविधा होगी।
Advertisement




