जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में 24 घंटे में दो अलग-अलग छिनतई की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना परसुडीह बाजार के पास हुई, जहां चांदनी चौक निवासी कनिका गोप अपने घर से बाजार जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए।

इस दौरान महिला बदमाशों को पकड़ने के क्रम में सड़क पर गिर पड़ीं। यह पूरी वारदात घटना के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं दूसरी घटना हलूदबनी के सिद्धू कान्हु चौक के पास हुई। यहां सिंटू मुखर्जी की पत्नी बाजार जा रही थीं, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल, पर्स और दस हजार रुपये छीन लिए। छीना-झपटी के दौरान महिला गिरने से चोटिल हो गई उसके आंख के पास गहरी चोट लगी। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इन दोनों मामले में परसुडीह थाना पुलिस छानबीन कर रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और क्षेत्रवासी असुरक्षित महसूस कर रहे है।




