सरायकेला : हर वर्ष की भांति 1 मई को “मजदूर दिवस” या “ अंतराराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन सभी श्रमिकों और मजदूरों को समर्पित है जो कड़ी मेहनत करके समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते है। मजदूर दिवस का मुख्य उद्देश्य मजदूरों अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सम्मान देना है। मजदूर किसी भी देश की रीढ़ होते है। उनका परिश्रम ही उद्योगों, कृषि, निर्माण और अन्य क्षेत्रों की गति देता है।

इस क्रम में आज 1 मई, 2025 मजदूर दिवस को श्री शशि शेखर सुमन, प्रशासक, नगर पंचायत, सरायकेला के निदेशानुसार टाउन हॉल, वार्ड सं0-11, सरायकेला में सफाईमित्रों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम किया गया। मौके पर उपस्थित श्री महेश जारिका, नगर प्रबंधक, श्री सुमित सुमन, नगर प्रबंधक, श्री संदीप कुमार, कनीय अभियंता, श्री मानस पट्टनायक, निम्नवर्गीय लिपिक, श्री प्रहलाद कुमार साहू, सहायक, श्री श्यामसुन्दर कामिला, सहायक, श्री धीरेन्द्र सतपथी, अनुसेवी, श्री रोहित कुमार साहु, कम्प्युटर ऑपरेटर, श्री लालू प्रसाद महतो, कम्प्युटर ऑपरेटर, श्री बजरंग महान्ती, पी०आई०यू०, श्री जितु खालखो, पी०आई०यू, श्री समीर कुमार रजक, सफाई सुपरवाईजर, श्री बबन कुमार, सफाई सुपरवाईजर, श्री चन्दन मुखी, MSW, सुपरवाईजर, सभी सफाईमित्रों नगर पंचायत, सरायकेला के मौजूद थे।




