Advertisements
जमशेदपुर : गर्मी के शुरुआत होते ही बागबेड़ा में जल समस्या उत्पन्न हो गई है,क्षेत्र में पानी का जमीनी लेयर 600 फीट से नीचे चले जाने के कारण सभी सरकारी बोरिंग सूख गए हैं,जिससे क्षेत्र के लगभग 2 लाख जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।
Advertisement

इसे लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को धरातल पर उतरने की मांग को लेकर विभिन्न बस्तियों में अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत बस्ती वासी घर के डेक्ची गैलन लेकर प्रदर्शन कर रहे है।बस्तीवासी जिला प्रशासन से तत्काल 30 टैंकरों के माध्यम से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 21 पंचायत के 113 गांव और रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों में तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
Advertisement




