जमशेदपुर : कश्मीर में 28 लोगों के हत्या के मामले में जमशेदपुर में आक्रोशअब धीरे-धीरे बढ़ने लगा। जिसे लेकर विभिन्न संगठन सड़क पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। शुक्रवार को कदमा में हिंदू एकता मंच और भालूबासा में जंबू अखाड़ा के द्वारा पाकिस्तान का झंडा जलाकर आक्रोश व्यक्त की। जम्मू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह की नेतृत्व में क्षेत्र के वासियों ने पाकिस्तान के झंडे को जलाया और उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिसके उपरांत मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखा और मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। वहीं कदमा रंकनी मंदिर से हिंदू एकता मंच के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली लिखिल और हाथों में मसाल लेकर कदमां नेताजी चौक पहुंचे, जहां पाकिस्तान के खिलाफ नारे बाजी करते हुए सैंकड़ों झंडा जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किये। इस दौरान बंटी सिंह और दीपलव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान को ऐसा मुंह तोड़ जवाब देनी चाहिए जो उसका नामो निशान मिट जाए।




