Saraikela (संजीव मेहता) : राष्ट्रीय न्यूज़ में पूर्व पार्षदों द्वारा अप्रैल 2026 में संभावित निकाय चुनाव के मद्देनजर सरकारी कोटे के कम्बल बांटकर राजनीति चमकाने वाली खबर का असर आज देखने को मिला है. शुक्रवार को निगम प्रशासन ने खुद के पदाधिकारियों के हाथों जरूरतमंदों को कंबल बांटा है.

बता दें कि लगातार बढ़ती कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए नगर निगम आदित्यपुर के द्वारा क्षेत्रान्तर्गत सभी वार्डों में जरुरत मंद एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वालों के बीच कंबलों का वितरण किया जा रहा है. जिसमें घुसकर पिछले कुछ दिनों से पूर्व पार्षद अपनी राजनीति चमका रहे थे और कम्बल बांटकर मीडिया में चेहरा चमकाने में लगे थे. जिस पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय न्यूज़ ने खबर प्रकाशित की जिसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आई और अब खुद से लाभुकों का चयन कर कम्बल बांटना शुरू किया है।



