Advertisements
जमशेदपुर : दो सफ्ताह तक चलने वाली नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत मंगलवार को जमशेदपुर के जिला समाहरणालय से हुई। जहां पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।
Advertisement

इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को यह संदेश दिया गया कि नशा करने से किस प्रकार परिवार में समस्या उत्पन्न होती है।इस मौके पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि नशा के दो पहलू है।पहला अपराध,जिसे पुलिस और जिला प्रशासन रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय है । दूसरा पहलू जागरूकता है जिसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा, नशे से होने वाली परेशानियां और उसके बुरे प्रभाव से शारीरिक सामाजिक और पारिवारिक मानसिकता की क्षति होती है। इसीलिए सभी लोग नशे से दूर रहें।
Advertisement




