जमशेदपुर : नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को कई प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इसी कड़ी में पूर्वी विधानसभा से समाज सेवी चंदन यादव और रवि कुमार ठाकुर ने धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन भरा, नामांकन के बाद चंदन यादव ने कहा कि उनकी लड़ाई रघुवर दास और कांग्रेस के डॉक्टर अजय कुमार से हैं इस लड़ाई में अकेले नहीं है बल्कि कोरोना काल में उनके द्वारा की गई सेवा से क्षेत्र के गरीब माता बहने उनके साथ है।

वही रवि कुमार ठाकुर ने कहा कि 24 वर्षों में भाजपा और वर्तमान सरकार सिर्फ ठगने का काम किया है। उनके द्वारा किए गए 86 बस्ती के मालिकाना हक, जुस्को के बिजली पानी सड़क सहित कई मूलभूत सुविधाएं देने की जो वादा किया था वो लोगों को नहीं मिल पाई है वे इन्हीं सब मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे और अपने लिए वोट देकर विजय बनाने का आग्रह करेंगे।




