Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन परिसर में दो माह पूर्व उद्घाटन हुए पार्क को बीते दिन 17 अप्रैल को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के मामले में अधिवक्ताओं के द्वारा किए गए हंगामा थमने का नाम नही ले रहा है। गुरुवार को एक बार फिर जमकर हंगामा इनका कहना था कि पिछले बार जिला जज ने आश्वस्त किया था कि तोड़ गए पार्क को पुनः व्यवस्थित कर दिया जाएगा। और ई कोर्ट काउंटर को किसी अन्य स्थल पर बनाया जाएगा।
लेकिन ऐसा ना कर तोड़े गए पार्क में ही एक कंटेनर रख दिया गया है।जो अधिवक्ताओं के विश्वास के साथ धोखा किया गया है। अधिवक्ता अब किसी भी हाल में उस स्थल पर काउंटर बने नहीं देंगे।
Advertisement




