सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का ताज़ा उदाहरण वार्ड नंबर 5 आदर्श नगर गम्हरिया में चल रहा पाइप नाला निर्माण कार्य उदाहरण बनता जा रहा है। जो प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही को उजागर करता है। इस परियोजना में काम की गुणवत्ता और प्रगति दोनों ही सवालों के घेरे में हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण एस्टीमेट के अनुसार नहीं कार्य हो रहे हैं। मानकों के विपरीत किया जा रहा है।
जिसकी जानकारी नगर आयुक्त रवि प्रकाश को दी गई। नगर आयुक्त रवि प्रकाश द्वारा पूरे मामले की जांच करने और देखने के लिए कार्यपालक अभियंता को कहा गया, कार्य पालक अभियंता द्वारा कनीय अभियंता को कहा गया, कनीय अभियंता एक दिन बाद, विशाल पांडे स्थल पर पहुंचे और सही से एस्टीमेट के अनुसार काम करने को कहा फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके बाद पार्षद विनीता कुमारी और ग्रामीण ने लाचार मजबूर होकर कार्य को बंद कराया, और कहा कि अब इंजीनियर के उपस्थिति में ही कार्य होंगे।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि आदेशों की पूरी प्रक्रिया सिर्फ मोबाइल फोन तक ही सीमित हो कर रह गई है। नगर आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिए, कार्यपालक अभियंता ने कनीय अभियंता को कहा, लेकिन जमीनी स्तर पर इन आदेशों का कोई ठोस क्रियान्वयन होता नजर नहीं आ रहा है। कई बार जानकारी कनीय अभियंता को दी गई, कार्यपालक अभियंता द्वारा अपने ऑफिस में बुलाया जा रहा है बात करने के लिए। जिस तरह से नगर निगम के कार्य हो रहे हैं उससे साफ जाहिर हो रहा है कि

इस तरह की कार्यप्रणाली भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।क्योंकि एक बार भी इतने शिकायतों के बावजूद भी कार्यपालक अभियंता स्थल पर नहीं पहुंचे और ना ही इस मामले को कोई गंभीरता से ले रहा है। जिससे पांच वार्ड के आदर्श नगर के ग्रामीणों में नगर निगम के प्रति आक्रोश बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए बढ़ता जा रहा है। क्योंकि कार्य एस्टीमेट के अनुसार नहीं हो रहे हैं। इस पूरे मामले पर जानकारी के लिए नगर निगम के सचिव झारखंड रांची से संपर्क करने का प्रयास किया गया। परंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया। बताया जा रहा हैँ, की गायत्री इंटरप्राइजेज द्वारा कार्य कराया जा रहा हैँ।




