
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती पूरे झारखंड में ब्राउन शुगर को लेकर कुख्यात एवं विख्यात है। जहां आए दिन ब्राउन शुगर में वर्चस्व को लेकर घटनाएं घटती रहती है। एक फिर वर्चस्व को लेकर मुस्लिम बस्ती लहूलुहान हो गया है ।जहां ब्राउन शुगर माफिया डोली परवीन के रिश्तेदार ने ही वर्चस्व में गोली मार दी है। ब्राउन शुगर पैडलर डॉली परवीन को उसी के रिश्ते में भतीजे राजू द्वारा गोली करने की बातें बताई जा रही है घटना के बाद घायल अवस्था में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां जिंदगी और मौत के बीच डोली परवीन जूझ रही है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉली को छाती में गोली मारी गई है. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर का करोबार बड़े पैमाने पर चलता है। पुलिस ने डॉली को पूर्व में जेल भेजा था। जिसके बाद उसके भाई ने उसके अवैध कारोबार को सूत्रों के अनुसार संभाला था. डॉली हाल ही में जेल से बाहर आई है . जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था. रविवार को उसे उस वक्त गोली मारी गई जब वह बाजार की ओर जा रही थी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है और पूछताछ कर रही है। गोली चालान की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है




