Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर का साकची थाना अंतर्गत एमजीएम अस्पताल गोल चक्कर में लगभग 1 घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मरीज को ले जा रहे एंबुलेंस भी उसमें फंस गया। वहां ट्रैफिक पुलिस नहीं होने से गोल चक्कर के चारों ओर गाड़ियां फस गई।नौबत ऐसी थी कि रेंगने के लिए भी जगह नहीं था।आलम ऐसा था कि किसी तरह लोगों ने एंबुलेंस के लिए जगह बनाई और उसे दूसरे रूट से अस्पताल के लिए भेजा गया।
बताया जाता है रामनवमी को लेकर एक अखाड़ा समिति के द्वारा कलश यात्रा निकाली थी।इसी वजह से जाम की स्तिथि बन गई.फिलहाल समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति यथावत बनीहुई है।
Advertisement




