Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुलिया में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया लेकिन इस घटना में चार कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई घटना में बारे में बताया जा रहा है कि टाटा से निरसा चलने वाली सिक्सर नामक बस मानगो से साकची की ओर जा रही थी, इस दौरान जाम होने के कारण अन्य वाहने धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, इसी दौरान यह बस एक के बाद एक चार कारों को पीछे से ठोकर मार दी, जिसमें चारों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, गनीमत थी की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
Advertisement

घटना के बाद कार में बैठे लोगों ने जमकर हंगामा किया और क्षतिग्रस्त कारों को बना कर देने की मांग करने लगे, जिसे लेकर बस मालिक के साथ काफी देर तक मौन-मनोवल होते रहा और बात नहीं बनने पर चारों कार के मालिको ने स्थानीय थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी।
Advertisement




