रांची : झारखंड की पुलिस विभाग में एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग होने को लेकर चर्चाए सुर्खियों में है। सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार बड़े पैमाने पर वरीय से लेकर कनीय पदाधिकारी की ट्रांसफर पोस्टिंग माह के अंत तक होने की बातें कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार खासकर झारखंड के कोल्हान के पुलिस विभाग में वरीय से लेकर थानेदार तक की बड़े पैमाने पर फेर बदल ट्रांसफर पोस्टिंग की चर्चाएं चल रही है। जहां विधि व्यवस्था सहित अपराध की गतिविधियों पर गंभीरता से नजर रखने की बातें भी कहीं जा रही है।

वही सूत्रों के अनुसार झारखंड में पुलिस विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में है। जिसकी चर्चाएं प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों में बड़ी तेजी से चल रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि अब तक ट्रांसफर पोस्टिंग हो जाती । लेकिन मंत्री और विधायकों की पेंच की वजह से ट्रांसफर पोस्टिंग में विलंब हो रही है।




