
जमशेदपुर: जमशेदपुर मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू कृष्णा रोड में 12 फरवरी के शाम हुई अपराध कर्मियों द्वारा फायरिंग एवं मारपीट कर दो लोगों को घायल करने के मामले में मुख्य अभियुक्त सहित नौ लोगों पर प्राथमिक दर्ज की गई है ।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी दी की घटना क्षेत्र के रहने वाले शंकर सिंह और अनिल साव के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसे लेकर कुछ दिन पूर्व जेल से छूट के आए अपराधकर्मी विकास तिवारी अपनी वर्चस्व दिखाने के लिए विवाद में शामिल हो गया । इसी बीच उसने पहले फायरिंग की फिर हॉकीसटीक से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। इस घटना में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त विकास तिवारी के साथ नौ लोगों पर मारपीट में शामिल होने का मामला दर्ज किया है। जिसमें से चार अभियुक्त फरार है गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास तिवारी उसके भाई प्रिंस सिंह, संजय अहमद उर्फ आरजू ,सागर प्रसाद और अंकित कुमार ठाकुर उर्फ गोलू है ।एसएसपी ने बताया कि विकास तिवारी पर पूर्व में भी हत्या सहित कई अपराधीक कांडों में जेल जा चुका है इधर गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है वही फरार अन्य चार अभियुक्तों कि गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है मैंगो फायरिंग मामले में कई अभियुक्त हुए गिरफ्तार।




