Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर कार्यालय में ddc मनीष कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान sdo पीयूष सिन्हा भी मौजूद रहे। बता दे कि पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री काफी कम समय के लिए पद पर रहे, बहरहाल पदभार ग्रहण करने के बाद अनन्य मित्तल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को सफलता पूर्वक जंन जंन तक पहुंचाना है। साथ ही कहा की विकास से सम्बंधित कार्यो को अमल में लाना है। उन्होंने यह भी ध्यानाकर्षित कराया कि आने वाले समय मे लोकसभा चुनाव होना है। इसे लेकर सभी कोषांगों को एक्टिव किया जाएगा। वही शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी महत्वपूर्ण कार्यो पर फोकस की जाएगी।
Advertisement




