
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 8 में मंदिर के नाम पर आदिवासियों के धार्मिक स्थल का अतिक्रमण किए जाने के विरोध में बस्ती वासियों ने जमकर हंगामा किया बस्ती वासियों का आरोप है कि स्थानीय भागीरथ नामक व्यक्ति द्वारा 10 दिन पूर्व मां काली की प्रतिमा स्थापित कर दी थी उस दौरान कहा गया था कि यह मंदिर सार्वजनिक है और सभी लोग मां काली की पूजा कर सकेंगे लेकिन मंदिर के आड़ में उसके द्वारा नशीली पदार्थ का सेवन और बिक्री कर अड्डा बाजी कराता था इसी बीच उसने मंदिर के आसपास के जमीन को कंक्रीट से घेराबंदी करने लगा जिसे लेकर बस्ती वासियों ने अपने धार्मिक पारंपरिक झंडा लेकर वहां पहुंचे और गाड़ने का प्रयास किया जिसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना के प्रभारी नेमधारी रजक दलबल के साथ पहुंचे जहां उनके द्वारा कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने और धार्मिक झंडा गाड़ने के बाद लोग शांत हुए वहीं बरसासेना के दिनकर कच्छप ने कहा कि आरोपी भगीरथ की गिरफ्तारी सहित कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।




