
चक्रधरपुरः सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी राजपति देवी व झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य मलती गिलुआ की अगुवाई में रन फॉर मोदी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के पवन चौक से शुरू होकर चेकनाका स्थित वीर शहीद महाराजा अर्जुन सिंह पार्क में जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान फिर सहित महाराज अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा के जिला प्रभारी राष्ट्रपति देवी ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के अलावा नलजल योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना सहित अन्य योजना देने का कार्य किया है। जिसको लेकर आज करे 200 से अधिक महिलाओं एवं बच्चियों के द्वारा रन फॉर मोदी का आयोजन कर उनका धन्यवाद दिया जा रहा है।
यह कार्यक्रम पश्चिम जिले के पांचो विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। मौके पर अगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता दीपक सिंह परविंदर चौहान, बुलटन रवानी, हीरालाल रवानी, गौतम रवानी, सजीत राम,विमला प्रसाद,बबीता साहू, बबीता गुप्ता, अनीता देवी, छाया देवी,संध्या देवी के अलावा काफी संख्या में भाजपा के सदस्य मौजूद रहे।।




