आदित्यपुर : दुर्गा पूजा की तैयारी जहां पूरे देश सहित जमशेदपुर में भी है। वही आदित्यपुर के प्रतिष्ठित पंडालों में एक जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब वर्तमान में प्रवीण सिंह सेवा संस्थान की पंडाल का उद्घाटन महालया के प्रथम दिन ही भव्य और आकर्षक पंडाल का उद्घाटन ओलंपिक की विजेता सह जमुई विधानसभा के विधायक श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर किया इस मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह समाजसेवी अरविंद सिंह ,निजी न्यूज चैनल के डायरेक्टर अंकुर सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।बता दे की पूरे कोल्हान में ख्याति प्राप्त इस संस्था के द्वारा इस बार म्यांमार के गोल्डन बौद्ध मंदिर की प्रतिकृति के रूप में पंडाल को तैयार गया है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इस पंडाल की ऊंचाई 90 फीट है और इसे फाइबर ग्लास और ब्राइट मल्टी लाइट्स से सजाया गया है।साथ ही पूरे पंडाल में अनूठी कारीगरी गौतम बुद्ध के संदेशों को श्रद्धालुओं के बीच शांति का संदेश दे रही है।

पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के 50 कारीगरो के द्वारा तीन महीने की कड़ी मेहनत से तैयार किया गया हैं। वही मां दुर्गा की 18 फीट ऊंची प्रतिमा भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा । इसे लेकर संस्था के संस्थापक अरविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की गौतम बुद्ध ने जहां प्रार्थना में लीन हुए थे उसी मंदिर को लोगो के बीच रखने का प्रयास किया गया है कारण है की आज जो परिवेश है आपसी भाई चारा टूटते जा रहा है, पूरा विश्व ,विश्व शांति का प्रयास कर रहा है चाहे वह पारिवारिक हो सामाजिक हो या फिर राजनीतिक हो।इसलिए गौतम बुद्ध संदेश वाली पंडाल के माध्यम से लोगो के बीच शांति सद्भावना का संदेश देने का एक प्रयास किया गया है।




