जमशेदपुर : जमशेदपुर के एम जी एम कॉलेज मे परिसर में नवनिर्मित 500 बेड के अस्पताल का ओ पी डी का शुभारंभ और उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 5 अक्टूबर को प्रस्तावित है इसे लेकर कल 2 अक्टूबर को बन्ना गुप्ता ने एमजीएम कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया । मौके पर प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक एनएचएम अबू इमरान,जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में मंत्री द्वारा उच्च स्चरीय बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा भवन निगम के अभियंता से कॉलेज निर्माण संबंधी अधतन स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत मे मंत्री ने कहा कि 751 बेड का एमजीएम अस्पताल वर्तमान में बन चुका है, 131 बेड आईसीयू, 620 बेड जेनरल होंगे।

इसी के साथ-साथ 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट भी अलग से बनाया जा रहा है जिससे अस्पताल की कुल कैपेसिटी 851 बेड की हो जाएगी । उन्होने कहा कि अस्पताल के निर्माण से कोल्हान के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। अस्पताल के सुव्यवस्थित एवं बेहतर संचालन को लेकर समीक्षा किया गया तथा शेष जो संसाधन जरूरी है उसपर चर्चा की गई । उन्होने कहा कि जल्द ही यह अस्पताल कोल्हान वासियों की सेवा में समर्पित होगा।




