जमशेदपुर : बिहार के रोहतास जिले में घरवासडीह पीठ के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य महाराज सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे हैं। वे रोहतास में सात अप्रैल से बारह अप्रैल तक आयोजित होने वाले वार्षिक महायज्ञ में अपने शिष्यों को आमंत्रित करने आये हुए हैं. वे गम्हरिया, आदित्यपुर के साथ जमशेदपुर के शिष्यों के घर भी जाएंगे. नारायणाचार्य यहां शिष्यों के आग्रह पर आशीर्वाद देने पहुंचे हैं. नारायणाचार्य ने शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए जीवन के रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘जहां धर्म है वहीं जय है’. उन्होंने धर्मापदेशों के सारगर्भित विषयों पर चर्चा करते हुए प्रकाश डाला.

बारह अप्रैल को होगी पूर्णाहुति
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार के रोहतास जिले के घरवासडीह पीठ में श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है. महायज्ञ सात अप्रैल को जल यात्रा व शोभायात्रा के साथ शुरू किया जा रहा है. आठ अप्रैल को पंचांग व मंडप प्रवेशादि और बारह अप्रैल को पूर्णाहुति ब्राह्मण भोजन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. बता दें कि वे गम्हरिया में अपने शिष्य द राष्ट्रीय न्यूज़ के मुख्य संपादक सह एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एके मिश्र के आवास पर पहुंचकर, साकची स्वर्णरेखा फ्लैट के 167 में रह कर अब अपने शिष्यों को आशीर्वाद दे रहे हैं। शिष्य अब स्वर्ण रेखा फ्लैट के 167 में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। जहां शिष्यों की लंबी लाइन और कतार लग रही है। 28 मार्च तक शिष्य को आशीर्वाद देने के लिए साकची स्वर्ण रेखा फ्लैट में ही रह कर आशीर्वाद देंगे।इस अवसर पर नारायणाचार्य महाराज के साथ कई शिष्य भी उपस्थित है.




