Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने आज एक अनोखी पहल की है। गोलमुरी पुलिस लाइन में बाल पुस्तकालय का लोकार्पण पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल ने की। इस अवसर पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के साथ बड़ी संख्या में अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस विषय पर चर्चा हो रही थी उसी के तहत इस बाल पुस्तकालय वाचनालय का लोकार्पण किया गया हैं।
Advertisement

जहां पुलिस लाइन के बच्चे स्कूल के अलावा यहां भी पढ़ाई कर सकेंगे। यहां पर केवल कोर्स के ही किताबें नहीं है, बल्कि विभिन्न महापुरुषों के जीवनी से संबंधित तथा अन्य विषयों से संबंधित भी कई पुस्तकें हैं, जो बच्चों का संपूर्ण विकास कर सके।
Advertisement




