अजीत मंडल सरायकेला : राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर में गुरुवार को परिवहन सह कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया . जिसमे जाहेर थान सौंद्रीयकरण, माझी परगना,सिंचाई योजना का डेमो वीडियो एलईडी स्क्रीन पर उपस्थित लोगो को दिखाया गया. वही शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया . इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि माझी परगना हाउस में एक साथ करीब दो हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था होगी,जिसमे आदिवासी समाज के लोग शिक्षा,सामाजिक,तथा आर्थिक उत्थान के लिए बैठक कर सकेंगे. उन्होंने कहा हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी मूलवासियों की परंपरा संस्कृति को बचाए रखने के लिए धार्मिक स्थलों को संरक्षित कर रही है l इसके साथ ही गांवों से शहर तक आने जाने के लिए मुख्यमंत्री गाड़ी योजना से निशुल्क बस सेवा की शुरुवात की जा रही है जिसका लाभ शीघ्र ही ग्रामीणों को मिलेगी .उन्होंने कहा कि जो कार्य भाजपा ने बीस साल में नही कर पाया हेमंत सरकार ने दो साल में कर दिखाया l इस मौके पर शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, समेत कई लोग उपस्थित थे

May 5, 2026 4: 15 am
Breaking
- टॉर्च की रोशनी में सर्जरी पर बवाल, प्रभारी डॉक्टर सस्पेंड
- राजनगर अस्पताल की घटना पर भाजपा का धरना, दोषियों पर कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग
- बंगाल में बीजेपी के उदय टीएमसी के बुझे चिराग। ममता बनर्जी के सियासी सत्ता खत्म , अब बीजेपी की सरकार।
- धतकीडीह फायरिंग मामले मे पुलिस ने किया हथियार के साथ दो को गिरफ्तार, आपसी विवाद मे की गयी थी फायरिंग
- सत्यम संजीवन ट्रस्ट द्वारा बिरसानगर में बाल विवाह जागरूकता अभियान
- दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से फैली दहशत
- सिद्धगोडा में दिनदहाड़े कंपनी क्वार्टर के घर से चोर ने किया 5 लाख मूल्य के गहनो पर किया हाथ साफ
- गलती किसी और की और सजा किसी और को क्यों?



