
चाईबासा। संवाददाता। हरि शर्मा। सोमवार को आसनतलिया स्थित मधुसूदन उच्च विद्यालय परिसर में स्कूल के संस्थापक मधुसूदन महतो का जनमोत्स्व सह विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया।कोल्हान युनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार राजेंद्र भारती मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे।इनके द्वारा स्कूल परिसर स्थित मधुसूदन महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।स्कूल के प्रधानाचार्य प्रशांत तिवारी के द्वारा वित्तीय वर्ष2022-23का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।वहीं एकेडमिक सीसीए,व.स्पोर्ट्स में अव्वल प्रदर्शन करने वाले 66 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि राजेंद्र भारती के हाथों सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भारती ने बच्चों को मोटीवेट करते हूए कहा की मधुसूदन स्कूल प्रंबधन और सभी अभिभावक जो अपने बच्चों को गुणवत्तापुर्ण शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत है,सभी धन्यवाद के पात्र है।बच्चे सिर्फ उच्च शिक्षा पाकर नौकरी पाना ही लक्ष्य ना रखे बल्कि समाज को कुछ वापस करने का लक्ष्य भी रखे।चुकी सरकार और हमारी भी जिम्मेदारी है की बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।हमे आशा है बच्चे यहां से निकल कर उच्च शिक्षा हेतु कोल्हान युनिवर्सिटी आयेंगे।
नृत्य, नाट्य,व गणेश वंदना का हुआ आयोजन
मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय के जनमोत्स्व कार्यक्रम के दौरान विभिन्न लोक नृत्य, नाट्य व गणेश,जगरन्नाथ वंदना की हुई प्रस्तुति। कृष्ण सुदामा दोस्ती पर आधारित गीत व नाटक प्रस्तुति के दौरान दर्शक भावुक हो गए।लोगों ने खुब तालियां बजाकर बच्चों का हौसला अफजाई किया।कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।मौके पर श्याम सुंदर महतो,लक्ष्मण महतो,बलराज हिंदवार,सचिदानंद राम,निपेद्र महतो,बंसत महतो,दिनेश चक्रवर्ती, चंद्रशेखर प्रधान, बहादुर उराँव, केएल नारायण,जगदीश जामुदा,संजय प्रधान,व अन्य लोग मौजूद रहे।




