Advertisements
धनबाद : धनबाद के बरवाअड्डा स्थित खरनी मोड़ पर मंगलवार को एक कोयला लदा ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक में लदा लाखों रुपये का कोयला जलकर खाक हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि चालक समय रहते ट्रक से कूदकर बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई।
Advertisement

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भयभीत होकर दूर हट गए। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी से यह हादसा हुआ होगा। इस घटना में ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया और ट्रक मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement




