
सरायकेला: राज्य में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे पदाधिकारी द्रुत गति से पुर्ननिरीक्षण विशेष मतदाता सूची कार्यों के लिए कार्यों में तेजी लाते दिख रहे हैं। इसी पुर्ननिरीक्षण कार्यों में तेजी लाने के लिए कोल्हान आयुक्त हरि प्रसाद केसरी द्वारा सरायकेला खरसावां में अधिकारियों संग बैठक कर विभिन्न राजनीति दलों, एवं आम जनता से विशेष पुर्ननिरीक्षण मतदाता सूची 2024 के लिए बीएलओ द्वारा किए जा रहे नाम हटाने और जोड़ने के कार्यों में सहयोग करने के लिए सभी से अपील की है । बैठक कर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण द्वितीय 2024 अभियान 22 जून से शुरू की गई है. 25 जुलाई से 27 अगस्त तक रिविजन एक्टिविटी की जा रही है. साथ ही बीएलओ द्वारा डोर टू डोर वेरीफिकेशन कर छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृत एवं शिफ्टेड मतदाताओं का नाम हटाने एवं मतदाता पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की सुधार के लिए आवेदन लिया जा रहा है. इसी प्रकार स्वच्छ एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची के प्रकाशन के लिए विभिन्न प्रकार से कार्यों को किया जा रहा है.बैठक में कोल्हान आयुक्त हरि कुमार केशरी ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम और प्रारूप के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 1 जुलाई 2024 को या इससे पूर्व 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी योग्य नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ना सुनिश्चित करना है। ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप और voters.eci.gov.in/ माध्यम से भी आवेदन नाम जोड़ने के लिए किया जा सकता है.
ऑफलाइन आवेदन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में विभिन्न राजनीतिक पार्टी के सदस्यों एवं आम जनता का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी 57- खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी 51- सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी 50- इचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।





