Advertisements

Advertisement
रांची : प्रखंड के हेसल पंचायत के मासु गांव निवासी अजीत महतो के पुत्र आदित्य राज सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के तत्वाधान में दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में संपन्न 18 वीं इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में अपने प्रतिद्वंदी दिल्ली के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीत कर राज्य का नाम रौशन किया।
शुभकामना देनेवालों में आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो आदित्य के पिता अजीत महतो अनगड़ा प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, अनगड़ा पश्चिम जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामसाय मुंडा, एससी मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन राम, उपाध्यक्ष गोवर्धन महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण देवी हेसल पंचायत प्रभारी उमेश ठाकुर, प्रभारी निर्मला देवी व अन्य शामिल हैं ।





