जमशेदपुर : हमारे चैनल ने 21 सितंबर को बारीडीह में बिजली का पोल टूटने और तार सड़क पर गिरे होने की खबर प्रमुखता के साथ दिखाए जाने के तीन दिन बाद नए पोल लगाए गए। बता दे की पिछले दिनों हुई बरसात में पोल टूट के घर के छत पर आ गया था और बिजली का तर 50 मीटर तक सड़क पर गिर गई थी जिससे स्थानीय वासियों में करंट लगने का डर समा गया इसलिए इसे लेकर बिजली विभाग में इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई पहल नहीं होने पर क्षेत्रवासी हमारे चैनल से संपर्क की और हमने इसे पूरे प्राथमिकता के साथ खबर को दिखाई।

इसके बाद गोविंदपुर विद्युत प्रमंडल के एसडीओ चंद्रशेखर ने खबर पर स्वयं संज्ञान लेते हुए इस समस्या का समाधान का पहल की और इसका फल यह निकला की बुधवार को टूटे हुए पोल के स्थान पर नया पोल गाड़ा गया और गिरे हुए बिजली के तार को दुरुस्त कर लिया गया इस कार्य से स्थानीय वासियों में खुशी की लहर है वही हमारे चैनल के प्रति धन्यवाद करते हुए शुक्रिया अदा की।




