Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
एनआईटी कैम्पस आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आज कथा सम्राट मुँशी प्रेमचन्द की जयन्ती मनाई गई. इस दौरान बच्चों के द्वारा मुँशी प्रेमचन्द की जीवनी तथा उनकी रचनाओं पर प्रकाश डालने के साथ-साथ वर्तमान युग में उनकी कृतियों की प्रासंगिकता के महत्व की जानकारी भी दी. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्य सह एआरओ रेखा कुमारी ने मुँशी प्रेमचन्द्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. 
Advertisement
मौके पर प्राचार्य ने बच्चों को मुँशी प्रेमचन्द से प्रेरणा लेने की अपील की. साथ हीं छात्रों को हिन्दी साहित्य के प्रति निष्ठा और रुझान जागरुक करने की अपील भी की.
Advertisement




