जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त ने शिल्पकारों, कलाकारों एवं सखी दीदीयों द्वारा निर्मित कलाकृति एवं उत्पाद के स्टॉल का अवलोकन करते हुए उनका उत्साहनवर्धन किया । ‘विश्वकर्मा प्वाइंट’ को लेकर जिले के शिल्पकारों, कलाकारों तथा सखी दीदीयों ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया । ‘विश्वकर्मा प्वाइंट’ में जिले के हुनरमंद शिल्पकारों द्वारा निर्मित वाद्ययंत्र, शिल्प कलाओं, कलाकृतियों के साथ-साथ सखी दीदियों द्वारा निर्मित/ उत्पादित दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की बिक्री हेतु हॉस्टल लगाया गया । इस मौके पर उपस्थित उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार शिल्पकारों, कलाकारों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान की दिशा में संवेदनशील है । उन्होंने कहा कि उचित प्लेटफॉर्म के अभाव में स्थानीय शिल्पकारों और सखी दीदियों द्वारा निर्मित वस्तुएं बाजार में नहीं आ पा रही थी । पीढ़ियों से लोग जिस कला को संरक्षित एवं संवर्धित करने में जुटे हैं उसे पहचान दिलाने में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग देने का प्रयास है। ताकि वे अपने उत्पाद को प्रदर्शित कर सकें और लोगों तक पहुंचा सकें ।




