Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आज कड़ाके की ठंड को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर- 32 अंतर्गत रोड नंबर- 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 में सीएसआर के तहत प्राप्त तीन वाहनों से करीब 15 क्विंटल अलाव की लकड़ी का वितरण आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में किया गया.
Advertisement

पुरेंद्र ने बतलाया कि ठंड से राहत देने के लिए वार्ड में विशेष कर बड़े बुजुर्गों के लिए अन्य कार्यक्रमों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है. सिंह ने बताया कि शीघ्र अन्य वार्डों में भी अलाव की लकड़ी का वितरण किए जाने का प्रयास किया जाएगा. लड़की वितरण कार्यक्रम में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा बैकुंठ चौधरी, देव प्रकाश, राकेश कुमार, शंकर सिंह, चंदू मिश्रा, रंजन दुबे, अरविंद कुमार सिंह शामिल थे.






