Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : जंगली हाथियों के बढ़ते उत्पात से चाकुलिया बाजार क्षेत्र के लोगों के बीच गहरी चिंता बढ़ रही है। ये हाथी रात और दिन दोनों समय पर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर और भय साफ दिखाई दे रही है. खासकर भोजन की तलाश में ये हाथी जगह-जगह घूम रहे हैं, जैसे सोमवार की शाम को नागा बाबा मंदिर के पीछे स्थित कैनाल के सर्विस रोड पर। खडे 407 वाहन के पास हाथी पहुंच गया.हाथी देख चालक ने वाहन को खड़ा कर दिया। हाथी पास पहुंच कर वहान में अनाज खोजने लगा खाने को कुछ न मिलने पर गुस्साए हाथी ने वहान की खिड़की की कांच तोड़ डाला।
कुछ देर हाथी ने वहान के आसपास ही खड़ा रहा, फिर जंगल की ओर चला गया। जंगल में भोजन की कमी के कारण, हाथी भोजन के तलाश में शहरो की ओर बढ़ रहे है। जिसके कारण लोगों में दहशत बना हुआ है।






