
जमशेदपुर : भारत रत्न जेआरडी टाटा की 125वी जयंती के उपलक्ष्य में जमशेदपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के तहत बिस्टूपुर गोपाल मैदान में एयर क्राफ्ट का प्रदर्शनी लगाया गया। बता दे की जे आर डी टाटा का जन्म 29 जुलाई 1904 को हुआ था। वे भारत के प्रथम पायलट थे। उनके अधीन ही एयर इंडिया की शुरुआत हुई थी जो आज वायु परिवहन में एक उच्चतम स्थान रखता है। उनके जयंती पर प्रत्येक वर्ष इस तरह कर प्रदर्शनी लगाए जाते है जिसमे काफी संख्या में बच्चे शामिल होते जो जहाज को करीब से देख और जानकर जिज्ञासा से प्रफुलित होते है। इस प्रदर्शनी के बारे में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि इस वर्ष 2 दिन पूर्व प्रदर्शनी लगाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे और शहर वासी हवाई जहाज के बारे में जानकारी ले सके वही टाटा स्टील पूरे जुलाई माह में जे आर डी टाटा की जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उसमें एयर मॉडलिंग भी है। चुकी जेआरडी भारत के प्रथम पायलट थे और टाटा ग्रुप में एयर इंडिया की शुरुआत की। इसलिए बच्चों में जागृति लाने के लिए प्रत्येक वर्ष एयर मॉडलिंग शो का आयोजन करते हैं।वही टाटा स्टील के पदाधिकारी अशोक पाणि गिरी ने जानकारी दी की इस प्रदर्शनी में कुल 20 प्रतिभागी एयर मॉडल शो दिखाने आए हैं।
जिसमें कोलकाता, बेंगलुरु और जमशेदपुर के लोग हैं इधर कोलकाता से आए एयरफोर्स के पदाधिकारी डी सी घोषाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा छात्र एयर फोर्स से जुड़े, पायलट बने। उन्हें एयर मॉडल बनाने के तकनीक भी हम बताते हैं।उन्होंने बताया कि कोलकाता में एयरफोर्स विंग में जो एनसीसी कैडेट है, वे 3 साल का प्रशिक्षण लेकर ‘सी’ सर्टिफिकेट हासिल करते हैं। जिससे उसे सेना में आसानी से प्रवेश मिल पाता है।




