Advertisements
सरायकेला : सरायकेला जिले के अंतर्गत गम्हरिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के “झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना” कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते मीडिया कर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने मीडिया गैलरी पर कब्जा कर लिया, जिससे पत्रकारों को बैठने और समाचार संकलन करने में कठिनाई हुई।
Advertisement

हालात इतने गंभीर थे कि मीडिया कर्मियों को बैठने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। उन्होंने अपनी समस्याओं की शिकायत जनसंपर्क विभाग (पीआरडी) से की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
Advertisement




